Tuesday, August 25, 2026

जालौन में युवक ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद घटना को दिया अंजाम

spot_img

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना सुरावली गांव की है। मृतक की पहचान संदीप (36) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संदीप का पवन की पत्नी माधुरी से पिछले 4 वर्षों से अवैध संबंध था। शनिवार की देर शाम माधुरी ने संदीप को अपने घर बुलाया। पवन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में पवन ने संदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पवन का भाई राम जी भी वहां आ गया और उसने भी संदीप पर कुल्हाड़ी से वार किया।

गंभीर रूप से घायल संदीप को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे उरई रेफर कर दिया। उरई पहुंचने पर संदीप की मृत्यु हो गई।

कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध संबंधों के कारण हुई इस हत्या की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!