Tuesday, August 25, 2026

राज्य सरकार के 8 वर्ष के उपलक्ष में जिले में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, डीएम ने दी जानकारी

spot_img

जालौन के उरई में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम 25 से 27 मार्च तक राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय मेडिकल ऑडिटोरियम में होगा।

डीएम ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री संजय गंगवार 25 मार्च को सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसमें प्रशस्ति पत्र, किट, स्वीकृति पत्र, चेक, ट्राई साइकिल और लैपटॉप का वितरण होगा। नई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी मिलेंगे।

इसके बाद प्रभारी मंत्री द्वारा उरई के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के बाद शुभारंभ किया जाएगा।

वही जिले के सभी सात विकास खंडों और दो तहसीलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी और खंड स्तर पर विकास अधिकारी कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में तीनों दिन शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

सरकार द्वारा निर्धारित 6 थीमों पर विभागीय प्रदर्शनियां लगेंगी। जनपद के प्रसिद्ध कलाकार और स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। मैदान में फूड कोर्ट भी लगाया जाएगा। यहां लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मंत्री विभागीय स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!