Tuesday, August 25, 2026

पुत्र से विवाद होने पर पिता ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के उरई के पटेल नगर में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। खेती को लेकर हुए विवाद के बाद 55 वर्षीय किसान ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान महेश कुशवाहा के रूप में हुई है।

महेश कुशवाहा पिछले 25 वर्षों से उरई के पटेल नगर में रह रहे थे। वे पहले गुजरात की रोलिंग फैक्ट्री में काम करते थे। पत्नी द्रोपदी की मृत्यु के बाद वे घर पर रहकर पशुपालन कर रहे थे।

शनिवार की सुबह उनके पुत्र सूरज ने चार बीघा खेती को बंटाई पर न देने की बात कही। इस पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। महेश घर से चले गए और शाम को लौटे। पुत्र और बहू के खाना खाने के आग्रह पर उन्होंने नाराजगी जताई और कमरे में चले गए।

जांच करती पुलिस

विवाद के बाद सूरज घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर बहू सीमा कमरे में पहुंची। वहां महेश लहूलुहान हालत में पड़े थे और कमरे के बाहर तमंचा पड़ा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्चना सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उरई सर्किल की सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि महेश ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी की है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, वही आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!