Monday, August 24, 2026

रिटायर्ड कर्मचारी से 15000 की रिश्वत लेते नलकूप विभाग का लिपिक गिरफ्तार

spot_img

जालौन के उरई में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। झांसी एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के लिपिक अमन कुमार वर्मा को एक रिटायर्ड कर्मचारी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

मामला सिरसा कलार के इटहिया गांव के रिटायर्ड कर्मचारी रामलला दीक्षित का है। रामलला को सेवानिवृत्ति के बाद बीमा और इंक्रीमेंट की राशि का भुगतान नहीं मिला था। अक्टूबर 2022 में उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर वह नलकूप खंड प्रथम उरई के लिपिक अमन कुमार से मिले।

लिपिक ने भुगतान कराने के लिए कुल राशि का 20 प्रतिशत रिश्वत मांगी और पहले 15,000 रुपए देने को कहा। रामलला ने इस मांग की शिकायत एंटी करप्शन की झांसी इकाई में की। मंगलवार को दोपहर 12 बजे एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर अमन कुमार वर्मा को कार्यालय के कक्ष संख्या-2 से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अमन कुमार वर्मा वर्तमान में नलकूप खंड प्रथम सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। पुलिस ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!