Monday, August 24, 2026

जालौन में घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

spot_img

गुरुवार देर रात को बुंदेलखंड के जालौन में औरैया-जालौन स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, नाजुक हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्हैयालाल विष्णु चरण महाविद्यालय के पास जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर हुआ है। बताया गया है कि गुरुवार देर रात को एक मोटरसाइकिल UP 92 AN 9522 को लेकर चालक शफीक 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुमताज निवासी जगनेवा कोतवाली जा रहा था, उसके साथ बाइक पर सवार होकर चमकू पुत्र रफीक तथा शूरे पुत्र सलीम निवासीगण गिदौसा कोतवाली जालौन, काम करके रात्रि लगभग 11.30 बजे औरैया की ओर अपने घर की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह जालौन-औरैया रोड़ स्थित कन्हैयालाल विष्णु चरण महाविद्यालय के पास पहुंचे, जहां घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई।

जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए, जिसमें मौके पर शफीक की मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जो सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लेकर पहुंची, जिसमें चिकित्सकों ने शफीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चमकू और शूरे की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर उरई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चमकू की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं शूरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!