Monday, August 24, 2026

जालौन में स्वामित्य योजना के तहत ग्रामीणों को बांटी गई घरौनी

spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जालौन जिले में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में 250 ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया गया। यह वितरण पीएम मोदी द्वारा डिजिटल माध्यम से 50 हजार गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम का हिस्सा था।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद नारायण दास अहिरवार, भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा (उरई), मूलचंद निरंजन (माधौगढ़), विनोद चतुर्वेदी (कालपी) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में अब तक 1,93,041 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कागज दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन लोगों की घरौनी बंटवारे के कारण अभी तक नहीं बन पाई है, उनकी भी घरौनी बनाने का काम जारी है।

उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन लोगों को विशेष लाभ मिला है, जिनके पास वर्षों से अपने मकान के कोई कागजात नहीं थे। अब ये लोग इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आवासीय संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करना है, जिससे वे अपनी संपत्ति का बेहतर उपयोग कर सकें और विभिन्न वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!