Monday, August 24, 2026

पिता से अलग किराए के मकान में अकेले रह रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

spot_img

जालौन में अज्ञात कारणों से एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर की है। बताया गया है कि यहां का रहने वाले विकास वर्मा 23 वर्ष पुत्र मानसिंह वर्मा जो अविवाहित था और अपने पिता से मोहल्ले के ही रहने वाले मानसिंह यादव के मकान में किराए से रह रहा था, उसने शनिवार को अज्ञात कारणों से किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई फैक्ट्री एरिया के चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जांच करने के बाद फंदे कर लटके युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया राजकुमार पांडेय ने बताया कि युवक अपने पिता से कई महीनो से अलग रहता था, वह शराब का आदी था, जिस कारण उसके पिता ने अलग कर दिया था, युवक अविवाहित था, फिलहाल आत्महत्या का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!