Saturday, September 19, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, काम के लिए निकला था घर से

जालौन में गुरुवार को झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सुबह के समय घर से काम करने के लिए निकला था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिरोना की है। बताया गया कि गुरुवार की सुबह एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिरौना के रहने वाले विनोद परिहार का इकलौता 25 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र परिहार घर से काम के लिए निकला था, इस दौरान वह गांव के बाहर से गुजरी रेलवे लाइन को पार कर रहा था, उसी दौरान कोहरे के कारण उसने ट्रेन को नहीं देखा और उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी हालत में हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सत्येन्द्र, विनोद का इकलौता पुत्र था, इस घटना के बाद उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि दो वर्ष पहले सत्येन्द्र की शादी हुई थी। पिरौना स्टेशन मास्टर ने बताया कि जीआरपी पुलिस उरई युवक के शव को ले जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!