Saturday, September 19, 2026

गल्फ देशों में गौ मांस की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल तस्कर अतीक अहमद की 8 करोड़ की दिल्ली की संपत्ति कुर्क

जालौन पुलिस ने गौ मांस तस्करी करने वाले इंटरनेशनल तस्कर अतीक अहमद की दिल्ली स्थित 8 करोड़ की संपत्ति कर्क की है, यह तस्कर सीफूड के नाम पर गल्फ देशों में गौमांस की तस्करी करता था। इसकी जानकारी जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2023 की रात को एट कोतवाली पुलिस ने झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित एट टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा था, जिसमें मांस भरा हुआ गया, जिस पर पुलिस ने जांच में पाया गया कि ड्राइवर नवीन कुमार के पास मौजूद कागजात फर्जी थे। कंटेनर में 21 हजार किलोग्राम मांस मिला था, जिसे खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए लैब में भेजा था, लैब रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई कि जो मांस कंटेनर में भरा हुआ था वह गौमांस था।

जिस पर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए इसकी तस्करी करने वाले कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की थी। वही पुलिस जांच में पता चला कि इसकी तस्करी अतीक अहमद अपने अन्य साथी मोहम्मद लाईक और मोहम्मद जुबेर के साथ मिलकर बिहार, बंगाल और तमिलनाडु के रास्ते गल्फ देशों में सप्लाई करते थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!