Sunday, July 27, 2025
spot_img

जालौन में मत्स्य विभाग की योजनाओं का मछुवारों को दिया जाए लाभ:- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

spot_img

यूपी सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में जालौन के उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मत्स्य विभाग से संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की योजनाओं का समन्वय स्थापित कर आमजन को इसका लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मछुआ समुदाय के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, उनका लाभ लोगों को दिलाया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को लागू कराया जाए, साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत तालाबों को दुरूस्त कराया जाए, अधिक से अधिक मत्स्य क्रेडिट कार्ड जारी किए जाए, किसान क्रेडिट कार्ड आवंटन करने के लिए एलडीएम को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। वही महिलाओं के लिए तालाबों में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम को स्थापित करने के निर्देश दिए।

वही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिए है, वही उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को जल्द से जल्द जनपद में आवंटित समितियों को बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत कनेक्शन देने व नलकूप विभाग को तालाबों में जलापूर्ति करने के निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री ने जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, डॉ पुनीत कुमार, डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य निदेशालय लखनऊ,
डॉ ज्ञानेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर झांसी/चित्रकूट मंडल, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, सहायक मत्स्य निदेशक डॉ मुनीश कुमार, डीएसटीओ नीरज कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!