Saturday, September 19, 2026

जालौन डीएम ने कुकरगांव विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे पहाड़े और पेड़ के बारे में जानकारी

जालौन में गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश के साथ मिलकर डकोर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब किए, साथ ही शासकीय योजनाओं की हकीकत को भी जाना।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकरगांव पहुंचकर पहले मिडडे मील को देखा, मेन्यू के अनुसार भोजन बनाया गया था, इसके बाद कक्षा में पहुंचे यहां पर पर्यावरण विषय पर शिक्षक मोहम्मद शाहिद बच्चों को पढ़ा रहे थे। जिलाधिकारी ने छात्रों से पूछा कि वृक्ष हमें क्या देते हैं, तो सटीक जवाब बच्चों ने दिया कि आक्सीजन, वृक्षों की पत्तियों में क्या पाया जाता है तो बच्चों ने कहा कि क्लोरोफिल। इसके बाद उन्होंने छात्रा महक, सृष्टि अनन्या से पहाड़ा सुनाने को कहा तो छात्राओं ने पहाड़ा सुना दिया।

दूसरी कक्षा में डीएम पहुंचे तो वहां पर शिक्षक बच्चों को महान व्यक्तित्व के बारे में समझा रहे थे। भगवान राम महान क्यों थे इस पर पढ़ाया जा रहा था, जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को भगवान राम के महान होने के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। लगभग एक घंटे तक उन्होंने बच्चों को ब्लैक बोर्ड में पढ़ाया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को आलस्य, क्रोध, ईर्ष्या, से दूर रहना चाहिए। बच्चे किसी भी विषय को रटें नहीं बल्कि उसको समझें और याद करें। बाद में जलसंरक्षण का महत्व भी बताया। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर बीएसए चंद्रप्रकाश से कहा कि थोड़ी और मेहनत की जाए। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण का सत्यापन किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!