Saturday, September 19, 2026

उरई में ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई ओला स्कूटी, हादसे में युवक की मौत

एमजालौन में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां राठ रोड ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ओला स्कूटी सवार युवक सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराया, जिस कारण वह ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना को देख वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना उरई कोतवाली के राठ रोड़ स्थित ओवर ब्रिज की है। बताया गया कि ग्राम डकोर का रहने वाला प्रशांत वर्मा (25) पुत्र सुशील कुमार वर्मा शनिवार की सुबह करीब तीन बजे ओला स्कूटी से उरई के संकटा मंदिर की तरफ से राठ रोड ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को देख स्कूटी चला रहा प्रशांत वर्मा का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराया। गति अधिक होने के कारण वह संभल नहीं सका और ओवरब्रिज से सीधे कुइया रोड की मोड़ के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसे देख वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने रुककर इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना पर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचे, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। वही परिजनों ने बताया कि उसका बेटा प्रशांत उरई में रहकर विशाल मेगा मार्ट में काम करता था और सुबह के समय घर आ रहा था। इस घटना पर उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!