Saturday, September 19, 2026

सिंचाई विभाग की लापरवाही से नहर का पानी हुआ ओवर फ्लो, गेहूं और सरसों के खेतों में भरा पानी, किसानों में आक्रोश

जालौन में सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सोमवार रात को फुल गेज से नहर का पानी छोड़े जाने के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया है, जिस कारण पानी किसानों की गेहूं की फसल में घुस रहा है, जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ खेत में पक चुकी फसल बर्बाद होने की कगार पर है, इसकी जानकारी किसानों ने नहर विभाग को दी, मगर अभी तक पानी कम न होने से किसानों में आक्रोश है।

पूरा मामला कोंच तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगरा का है। यहां सोमवार रात को सिंचाई विभाग द्वारा नहर में फुल गेज से पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से नहर ओवरफ्लो हो गई है, जिससे मिट्टी कटान होने से नहर किनारे किसानों की सैकड़ो एकड़ खेतों में बोई हुई गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है, जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को हुई किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पानी से कटान हो चुकी मिट्टी को बंद करने की कोशिश की, मगर पानी के ओवरफ्लो अधिक होने से मिट्टी भी नहीं रूकी और पानी खेतों में घुस रहा है, इसके बाद किसानों ने नहर विभाग को इसकी सूचना दी, मगर पानी कम न होने के कारण किसानों में आक्रोश है।

मंगरा गांव के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह, कौशल, देवेंद्र, राम जी, और हरकिशन सहित अन्य किसानों ने बताया कि पानी ओवरफ्लो होने के कारण सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जल मग्न हो गई है, फसल पूरी तरह से पक चुकी है, जिससे कटाई भी नहीं हो पा रही है और फसल खराब हो रही है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नहर के ओवरफ्लो को कम किया जाए, जिससे फसल को बचाया जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!