Saturday, September 19, 2026

निर्माणाधीन दुकानों का भरभरा कर गिरा लेंटर, बाल-बाल बचे काम करने वाले मजदूर

जालौन के कुठौंद इलाके में बड़ा हादसा टल गया। जहां पर निर्माणाधीन दुकानों का लेंटर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दुकानों में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गये। हादसे की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मजदूरों की कुशलता के बारे में पूछा तथा हादसे का कारण जानने का प्रयास किया।

निर्माणाधीन दुकानों के लेंटर गिरने की घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धराना में स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है। यहां पर सरल पोरवाल अपनी जमीन पर दुकानों का निर्माण कर रहे थे जिसका काम लेंटर तक हो गया था, इस दौरान दुकान में मजदूर आसपास की दीवारों को बनवाने में कारीगर के साथ काम करने में लगे हुए थे, तभी अचानक दो दुकानों का लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिससे भगदड़ मच गई और काम करने वाले लोग इधर-उधर हो गए।

लेंटर गिरने से इस हादसे में काम करने वाले मजदूर बाल बाल बच गए। वही दुकानों का लेंटर गिरने की जानकारी जैसे ही दुकान मालिक सरल पोरवाल को हुई वह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मजदूरों के सकुशल होने की जानकारी ली, साथ ही हादसा कैसे हुआ इसके बारे में पता लगाने में जुट गए। वही बताया गया है कि लेंटर की शटरिंग सही न होने के कारण यह धराशाई हुआ है, वहीं सरल पोरवाल ने बताया कि दो दिन पहले ही लेंटर का काम पूरा हुआ था, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी मजदूर चपेट में नहीं आया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!