Saturday, September 19, 2026

जालौन में खुलेआम उड़ाई जा रही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां, अभी भी हाईवे पर सरकार के मंत्री के लगे होर्डिंग

16 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही लोकसभा चुनाव की घोषणा की, वैसे आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी, इसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर हटाने शुरू कर दिए थे, मगर 5 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक सरकार के मंत्रियों की फोटो पोस्टर बैनर लगे हुए हैं, जिससे आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ऐसा ही नजारा जालौन में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे स्थित 27 स्थित ग्राम बड़गांव और ग्राम सेई में देखने को मिला है, जहां पर खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जहां पर जल शक्ति मंत्री के पोस्टर लगे हुए हैं।

इन पोस्टरों को 5 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद भी अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों ने न तो हटवाया है और न ही इन होर्डिंग पोस्ट को ढकवाया है। यह पोस्टर बैनर प्रतीक्षालय पर लगे हुए हैं। प्रतीक्षालय पर बैनर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के लगे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जब भी चुनाव की घोषणा की जाती है, उसी दिन से ही आदर्श आचार संहिता लागू की जाती है, और 72 घंटे के भीतर सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, बाल पेंटिंग को हटा दिया जाता है, जिससे बिना अनुमति के प्रचार प्रसार न हो सके, मगर जालौन में खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!