Saturday, September 19, 2026

जालौन में पैर फिसलने से यमुना में डूबा युवक, प्रशासन गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटा

जालौन में संदिग्ध हालत में एक 40 वर्षीय युवक ने यमुना नदी में डूब गया , इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वह मौके पर पहुंचे। वही कालपी के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल अधीनस्थों को मौके पर भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू कर दी।

घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना नदी के पीला घाट की है। बताया गया है कि कालपी कोतवाली के महमूदपुरा मोहल्ले का रहने वाला 40 वर्षीय दशरथ पुत्र रामविलास शनिवार को पीला घाट पर यमुना नदी की बाढ़ देखने गया था, इस दौरान वह नदी के पीला घाट पर बैठा था तभी संदिग्ध हालत में वह यमुना नदी गिर गया, जिससे युवक नदी की तेज बहाव में बह गया। इस घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने देखा तत्काल उसके परिजनों को इस बारे में अवगत कराया, सूचना पर युवक की पत्नी, बच्चे और घर के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसको खोजने का प्रयास किया। वही कालपी के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार को इस घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस और राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजा, साथ ही गोताखोरों की मदद से उसको खोजने के लिए कहा। जहां पुलिस और राजस्व के अधिकारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही यमुना में डूबे युवक की खोजबीन शुरू करा दी।

यमुना नदी किनारे बैठा युवक की पत्नी बच्चे व अन्य परिजन

यमुना नदी में डूबने वाली दशरथ की पत्नी जूली ने बताया कि उसका पति घर से खाना खाकर यमुना नदी के घाट पर आया था और वह पीला घाट पर बैठा था, इसी दौरान यह घटना हुई है। परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने से यमुना नदी में डूबा है, बता दे कि मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है। वही हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर होकर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!