Tuesday, August 25, 2026

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा, 60 साल से ऊपर की महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा

spot_img

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी गई।

योजना के तहत प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को अपनी उम्र और पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

सरकार के अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन करीब 88,438 बुजुर्ग महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाएंगी। योजना पर प्रदेश सरकार करीब 22.50 करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च करेगी। इससे बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की विशेष सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इनमें 42 सीटर और 52 सीटर बसें शामिल होंगी। इन बसों की खरीद पर करीब 425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सरकार के इन फैसलों से जहां बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कदम मजबूत होगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!