Monday, August 24, 2026

बिजली के तारों से गेहूं की फसल में जलकर खाक, आग से गेहूं की फसल जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

spot_img

जालौन में रविवार को आग का कहर देखने को मिला। यहां दोपहर के वक्त बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में आग लगा दी, जिससे किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, इस आग को देख आसपास काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया, मगर तेजी से बढ़ती लपटों को देख तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी, जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक कई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

आग की भीषण घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनुपुर गांव की है, जहां खेतों से निकले बिजली तार तेज हवा के कारण आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी एक किसान की गेहूं के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में जा पहुंची जिस कारण तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल जलने लगी, धीरे-धीरे इस आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेजी से बढ़ रही आग को बुझाने की कोशिश की, मगर तेजी से बढ़ती आग को देख किसान और ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी, जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने कई बीघा गेंहू की फसल को जलकर खाक कर दिया था। वही इस घटना के बाद राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और वह किसानों की जली हुई फसल का आकलन लगाने में जुटे है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!