Saturday, September 19, 2026

जालौन में फिर बदला मौसम तेज हवाओं और आकाशीय चमक के साथ शुरू हुई बारिश, तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना

जालौन में शुक्रवार को एक बार फिर तेजी के साथ मौसम में बदलाव हुआ। यहां तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली की कड़क के साथ बारिश ने दस्तक दे दी, जिससे एक बार फिर किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से किसानों को अपनी फसल के नुकसान होने की डर सता रहा है, इतना ही नहीं, जिन किसानों की खेत में फसल काटी पड़ी है उनकी तेज हवाओं से उड़ने की आशंका है।

बता दें कि जालौन में बीते कई दिनों से मौसम लगातार अपना रुख बदल रहा है। कभी बारिश, ओला तो कभी तेज धूप के कारण गर्मी की मार से यहां के बसीदें परेशान है। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के तहत जालौन में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक परिवर्तन आ गया, तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली की चमक के साथ बारिश होने लगी। शाम के वक्त हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जो लोग सफर कर रहे थे, वह एकाएक एक जगह खड़े हो गये।

वहीं इस तेज हवा और बारिश के कारण उन किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी फसल खेत में कटी पड़ी है और उनकी कतराई होनी है। तेज हवाओं के कारण उनकी फसल उड़कर दूसरे के खेतों में पहुंच रही हैं। वहीं बारिश भी इन किसानों की कटी हुई फसल के लिए समस्या बनी हुई है। बता दे कि पश्चिमी विच्छोव के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!