Saturday, September 19, 2026

जालौन में बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, एक पहिया हवा में उछालकर स्टंट कर रहा युवक, पुलिस कार्रवाई में जुटी

यूपी पुलिस स्टंट बाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, पुलिस की सख्ती के बाबजूद बाइक पर युवकों द्वारा की जा रही स्टंटबाजी थम नहीं रही है। बुधवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी बाईपास से मेडिकल कॉलेज और जालौन की ओर जाने वाली सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में अपाचे बाइक चलाते हुए आ रहा है। वह चलती हुई बाइक का एक पहिया को हवा में उठा दे रहा है, इतना ही नही, वह सड़क पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने से भी चूक नहीं रहा। युवक द्वारा बाइक से की जा रही स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, साथ ही उस युवक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, जैसे बड़े शहरों में युवकों द्वारा कार और बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, मगर अब जालौन में भी युवकों द्वारा स्टंटबाजी की जाने लगी है। ऐसा ही नजारा उरई में देखने को मिला, जहां सोशल मीडिया पर स्टंट करते हुए युवकों के कई वीडियो वायरल हुए हैं, इन वायरल वीडियो में युवक बाइक से स्टंटबाजी कर रहा है, जो तेज रफ्तार में बाइक लाकर आगे के पहिए को हवा में उछाल दे रहा है और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भरे हरकत में आई है और युवक की पहचान करने में जुटी हुई है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
वही जब वाइस ऑफ हिन्द ने इसकी पड़ताल की तो पता चला जिस युवक द्वारा बाइक से स्टंट बाजी की जा रही है, वह उरई का रहने वाला है और सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर krishna rider नाम से उसका अकाउंट बना हुआ है, जिसमें उसके कई वीडियो स्टंट बाजी करते हुए पोस्ट हैं, जिसमें वह कभी चलती हुई बाइक को पेड़ पर चढ़ा रहा है, तो वह कही बाइक को घुमा भी रहा है, इतना ही नहीं सड़क पर निकलने वाले लोगों के सामने ही आगे के पहिए को हवा में उछाल दे रहा है।

वही इस वीडियो के सामने आने के बाद इसका संज्ञान लेते हुए उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, साथ ही स्टंटबाजी करने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिससे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!