Sunday, August 16, 2026

जालौन में अनोखी शव यात्रा: 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला के निधन पर डीजे-बैंड के साथ निकली अंतिम यात्रा

spot_img

जालौन जिले के कोंच नगर में रविवार को एक अनोखी और चर्चा का विषय बनी शव यात्रा देखने को मिली। 107 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाली बुजुर्ग महिला गेंदारानी के निधन पर उनके परिजनों ने परंपरागत शोक के बजाय सम्मान और उत्सव के रूप में उनकी अंतिम यात्रा निकाली। इस अनूठे दृश्य ने न सिर्फ नगरवासियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार कोंच नगर निवासी गेंदारानी का रविवार को 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि गेंदारानी ने लंबा और सुखद जीवन जिया था और परिवार में सभी उनसे अत्यंत स्नेह रखते थे। इसी भावना के तहत परिजनों ने उनकी अंतिम यात्रा को शोक नहीं, बल्कि सम्मान और विदाई उत्सव के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया।

बुजुर्ग महिला की शव यात्रा डीजे और बैंड-बाजों के साथ पूरे नगर में निकाली गई। शव को दुल्हन की तरह फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी डोली में रखा गया था। यात्रा के दौरान परिवार के पुरुष सदस्य शादी-विवाह की तरह सिर पर पगड़ी बांधे नजर आए। डीजे पर भक्ति और पारंपरिक गीत बजते रहे, जिससे पूरी यात्रा एक अलग ही रूप में दिखाई दी।

शव यात्रा के दौरान राह चलते लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने इसे बुजुर्ग महिला के लंबे जीवन और परिवार की ओर से उन्हें दी गई अनोखी श्रद्धांजलि बताया। वहीं कुछ लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

कोंच नगर में निकली यह अनोखी शव यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे एक यादगार विदाई के रूप में देखा जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!