Monday, August 24, 2026

जालौन में आमने-सामने टकराई बाइक, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

spot_img

जालौन में मंगलवार देर शाम को रफ्तार का कहर देखने को मिला, यहां दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही परिजनों को सूचना दे दी।

घटना कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरी तिराहे की है। बताया गया कि कैलिया थाना कस्बे के रहने वाले 70 वर्षीय राजाराम परिहार पुत्र बलईया परिहार अपने भतीजे मनीष परिहार (25 वर्ष) पुत्र हरिराम परिहार के साथ बाइक से कोंच एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जब वह कोंच रोड़ स्थित ग्राम पीपरी तिराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टकरा गई, इस हादसे में चाचा राजाराम व भतीजे मनीष की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामस्वरूप चौधरी (45 वर्ष) पुत्र नारायण दास निवासी कैलिया और ब्रजेश निवासी ब्यौना घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पर कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने एम्बुलेंस की मदद से सभी को कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मनीष तथा उसके चाचा राजाराम परिहार को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही बताया गया कि मनीष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी।

कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि बाइकों की टकराने से यह घटना हुई है, साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा कर दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!