Sunday, August 16, 2026

NH 27 पर ट्रक ने बाइक सवार पीछे से मारी टक्कर, हादसे में गई बाईक सवार की जान

spot_img

जालौन में सोमवार को झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसे, की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने मृतक की पहचान करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह दर्दनाक सड़क हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित चौहान ढाबा के पास हुआ। यहां कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के तेलूपुर के रहने वाले रामदीन सचान (40) पुत्र शांति स्वरूप एक रिश्तेदारी में उरई आए हुए थे और वह अपनी बाइक से सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के करीब कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित चौहान ढाबा के पास पहुंचे।

उसी दौरान हाईवे पर झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रामदीन की बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार रामदीन सचान सड़क पर उछलकर गिर गए, जिसके बाद ट्रक उन्हें रौंदता हुए आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, इस हादसे को देख हाईवे पर हड़कंप मच गया, तत्काल लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान ट्रक लेकर चालक भाग गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक की पहचान करने के बाद परिजनों को इस हादसे के बारे में अवगत कराया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद का कहना है कि ट्रक चालक के बारे में पता चल गया है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!