Thursday, September 17, 2026

चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और 50 ग्राम सोना बरामद

जालौन कीकोतवाली उरई पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे तीन कथित शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, मोटरसाइकिल और करीब 50.33 ग्राम पीली धातु बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने करीब सात माह पूर्व उरई के मोहल्ला तुफैलपुरवा और जालौन के मोहल्ला भवानीराम में हुई चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को चोरी की घटनाओं से संबंधित आरोपियों की सुरागरसी के दौरान सूचना मिली कि राठ रोड पर शताब्दी स्कूल के पास बनी पुलिया के नजदीक कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना लाल पुत्र स्वर्गीय रामनाथ (45), प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ भूरा पुत्र कडोरे (35) और प्रशान्त गौरव पुत्र सुरेंद्र कुमार (26), सभी निवासी ग्राम सिरसाकलार, थाना सिरसाकलार, जालौन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लोहे की हथौड़ी, छेनी, पेचकस, प्लास, दो तार कटर और आरी की ब्लेड बरामद की है। इसके अलावा छह पन्नियों में रखी कुल 50.33 ग्राम पीली धातु और प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP92 AL3577 भी बरामद कर सीज की गई है।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों के सात माह पूर्व कोतवाली उरई क्षेत्र के तुफैलपुरवा निवासी विजय कुमार सेन के घर और कोतवाली जालौन क्षेत्र के भवानीराम में ट्रक एजेंसी के पास संजीव कुमार के घर हुई चोरी की घटनाओं से संबंध सामने आया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और बरामद माल के संबंध में भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, विजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, अनुराग पटेल और अमरनाथ शामिल रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!