Saturday, September 19, 2026

देश में अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ, रोजेदारों ने पड़ी ईद की नमाज

गुरुवार को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जालौन में शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिद और ईद गए में नमाज अदा की गई, सुबह से ही रोजेदार जनपद के अलग अलग इलाकों में मस्जिद और ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अता करने पहुंचे। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रोजेदारों के साथ ईद की नमाज अदा करवाकर अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी।

नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर प्यार बांट कर ईद की मुबारक दी। इस दौरान अलग-अलग मस्जिदों के बाहर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
जालौन में ईद की नमाज मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ी गई। जहां हजारों रोजेदारों की संख्या में शहर के अलग अलग मस्जिद और ईदगाह में नमाज अता करने पहुंचे। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारक दी। मुस्लिम संप्रदाय के पवित्र रमजान माह का बुधवार को 30वां और आखिरी रोजा था।

बुधवार शाम को चांद दिखने के साथ ही सभी ने एक-दूसरे को चांद की बधाई दी। गुरुवार सुबह मस्जिद पर नमाज अदा की गई। तय समय अनुसार ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई। जिले की मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया गया था, वही राजनीतिक दल के लोग भी ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देते नजर आये।

वही प्रशासनिक अधिकारी भी नमाज करने वाले स्थान पर मौजूद रहे ,जिन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों और ईदगाह के बाहर पुलिस फोर्स नजर आई, जिससे ईद की नमाज के बाद किसी प्रकार से सौहार्द को न बिगाड़ा जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!