Monday, August 24, 2026

चोरों ने इंडेन गैस एजेंसी का दरवाजा तोड़कर 9 लाख 43 हजार रुपए किए पार

spot_img

जालौन में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए इंडेन गैस एजेंसी का दरवाजा तोड़ते हुए एजेंसी में रखें लाखों रुपए की नगदी पार कर दी। इस बारे में तब जानकारी हुई, जब एजेंसी के संचालक कर्मचारियों के साथ एजेंसी खोलने पहुंचे, जिन्होंने दरवाजा टूटा हुआ और एजेंसी के अंदर अलग अलग स्थानों पर रखे 9 लाख 43 हजार रुपए गायब देकर, उनके होश उड़ गए। इस चोरी की तत्काल पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही डिप्टी एसपी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई, साथ ही सीसीटीवी के आधार पर चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

घटना जालौन कोतवाली के नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी की है। नगर में जालौन गैस एजेंसी के नाम से प्रभु दयाल भाटिया इंडेन गैस एजेंसी का संचालन कर रहे हैं। रविवार को वह एजेंसी में उपभोक्ताओं से प्राप्त 9 लाख 43 हजार की धनराशि को रखकर एजेंसी बंद करके घर चले गए, इसी दौरान रात्रि के समय चोरों ने एजेंसी में धमा चौकड़ी करते हुए दरवाजा तोड़कर आंध्र प्रवेश कर लिया और एजेंसी में अलग-अलग स्थान पर रखे पूरे रुपए चोरी कर ले गए।

इस बारे में सोमवार को जानकारी हुई, जब एजेंसी संचालक प्रभु दयाल भाटिया कर्मचारियों के साथ एजेंसी खोलने पहुंचे, जहां उन्होंने दरवाजा टूटा हुआ तथा एजेंसी की अलमारी क्षतिग्रस्त तथा उसमें रखी 9 लाख 43 हजार रुपए की नगदी गायब देखी, तो उनके होश उड़ गए। इस चोरी के बारे तत्काल पुलिस को सूचना दी। एजेंसी से लाखों रुपए की चोरी की सूचना मिलने पर जालौन के डिप्टी एसपी शैलेंद्र बाजपेई तथा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली, जिस आधार पर चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया।

इस चोरी के बारे में डिप्टी एसपी शैलेंद्र बाजपेई का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!