Tuesday, August 25, 2026

जालौन में हाईवे पर बाइक सवार और डंपर चालक में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, ओवर टेक के प्रयास में हुआ विवाद

spot_img

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार शाम एक खतरनाक ओवरटेकिंग ने हिंसक रूप ले लिया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर हुई इस घटना में एक डंपर चालक और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के अनुसार, कुछ युवक अपनी बाइक से कालपी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक करते हुए बाइक सवारों को कट मार दिया। हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से आक्रोशित होकर उन्होंने डंपर का पीछा किया।

जोल्हूपुर मोड़ पर युवकों ने डंपर को रोका और चालक को नीचे खींचकर हेलमेट और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ गई। वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बाद में उन्हें काफी मशक्कत के बाद किनारे से अपने वाहन निकालने पड़े। यह घटना सड़क पर आक्रामक ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को दर्शाती है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!