Monday, August 24, 2026

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दबंगों का कहर, बुजुर्ग की चारा मशीन उखाड़ी की मारपीट, वीडियो वायरल

spot_img

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। एक बुजुर्ग ने अपने मकान के बगल में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर पशुओं के लिए चारा काटने की मशीन लगाई थी।

गांव के कुछ दबंग लोग इसी जमीन पर नजर गड़ाए हुए थे। वे लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बुजुर्ग अपनी घर की महिला के साथ पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। दबंगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर चारा काटने की मशीन को उखाड़ फेंका।

जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग की घर की महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की। आसपास के लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस दबंगों की पहचान करने में जुटी है। दबंगों ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी भी दी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!