Monday, August 24, 2026

भारत सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी, मरीजों से की बात

spot_img

जालौन में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की उपायुक्त डॉक्टर जोया अली रिजवी के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं का तीन सदस्य प्रतिनिधिमंडल जनपद पहुंचा, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गांव में बने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हकीकत परखी, इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों वा उनके तीमारदारों से बात करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली, जिससे स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट दी जा सके।

मंगलवार को स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की उपायुक्त डॉक्टर जोया अली रिजवी के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतिनिधिमंडल जिसमें डॉक्टर सुरती सचदेवा, डॉक्टर मनाली अग्रवाल जनपद के जालौन विकासखंड पहुंची, जहां उन्होंने जालौन नगर में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बात की और उनसे भारत सरकार द्वारा चलाई स्वास्थ्य संबधी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उनसे पूछा कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, साथ ही दवाइयां, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में मिलने वाले लाभ के विषय में पूछा। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया, साथ ही अस्पताल में बने वार्ड, साफ सफाई व्यवस्था तथा अस्पताल के ओपीडी कक्ष लैब की जांच की।

जालौन केन सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण करने के बाद वह छिरिया सलेमपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने एक-एक दस्तावेजों की जांच की, बाद में गांव में बने प्राथमिक केंद्रों का भी निरीक्षण किया, साथ ही अपनी रिपोर्ट तैयार की।

इस दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की उपायुक्त डॉक्टर जोया अली ने कहा कि वह भारत सरकार के दिशा निर्देश पर जांच करने आई थी उन्होंने कहा कि जालौन विकासखंड आकांक्षी ब्लॉक है, आकांक्षी ब्लॉक में जिन सुविधाओं को होना चाहिए, उन सुविधाओं के बारे में वह अपनी जांच करने आई थी, जिसकी रिपोर्ट वह स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी।

इस जांच के दौरान जालौन के एसीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार भिटौरिया, डीपीएम डॉक्टर प्रेम प्रताप सिंह, डीसीपीएम डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डीएएम डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह और जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉक्टर अरुण राजपूत मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!