Monday, August 24, 2026

जालौन में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत, सरिया लेकर जा रहा था मृतक

spot_img

जालौन में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सरिया लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदीगांव रोड स्थित ग्राम तूमरा की है। बताया गया कि नदीगांव के रहने वाले वीरेंद्र (45) पुत्र बहादुर भाड़े का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था, वह गुरुवार सुबह कोंच से ट्रैक्टर ट्राली से सरिया लेकर नदीगांव जा रहा था, जब वह नदीगांव रोड स्थित ग्राम तूमरा के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अधिक होने के कारण वीरेंद्र अपना नियंत्रण खो गया था, जिस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसके नीचे दबने से वीरेंद्र की मौत हो गई।

इस घटना को वहां से गुजरने वाली राहगीरों ने देखा, तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही मृतक के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचना दी। बताया गया है कि मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसके तीन बच्चे है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!