Tuesday, August 25, 2026

जालौन पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले बुंदेलखंड आते आते भाजपा को खंड खंड कर देंगी जनता

spot_img

बुंदेलखंड आते-आते मोदी जी और भाजपा सरकार का अहंकार खंड खंड हो जायेगा, भाजपा का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है, भाजपा इतनी नीचे पहुंचेगी जिसका कोई हिसाब नहीं, जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते जा रहे है, जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है छठ में और सातवें चरण में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से साफ हो जाएगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार की समर्थन में जनसभा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है, जैसे जैसे सातवें चरण में चुनाव आएगा, जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। इन्होंने किसान को धोखा दिया, नौजवानों को नौकरी और रोजगार छीन लिया। महंगाई बढ़ा दी, पेपर लीक करा दिया और झूठे इन्वेस्ट मीटें दिखाई, डिफेंस एक्सपोज झूठा दिखाया, केवल सपने दिखाए और इनका हर जुमला झूठा निकला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डैम बंद होना बड़ी बात नहीं है, यहां बुंदेलखंड के किसानों को पानी मिलना बंद हो गया, फसल की खरीद का कोई इंतजाम नहीं किया गया। बिजली नहीं दी, यहां के किसानों को त्रस्त कर दिया हैं, राशन के नाम पर धोखा दिया है, इसलिए बुंदेलखंड के लोग इनके खिलाफ मतदान करने जा रहे हैं। बुंदेलखंड के लोग यह पहचानते हैं, उनका राजनीतिक दुश्मन कौन है। इस चुनाव में बुंदेलखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को खंड-खंड कर देंगे और उन्हे विदा कर देंगे।

उन्होंने कहा कि गुंडे माफिया अपराधी कौन है, यह वह लोग हैं, जो नौजवानों के पेपर लीक करा रहे हैं, वह गुंडे माफिया अपराधी हैं, नौजवानों के पेपर लीक कराने वालों को यह सरकार बचा रही हैं, वह सबसे बड़े गुंडे माफिया हैं, सबसे बड़े लुटेरे हैं, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का विजन क्लियर है, उसी का परिणाम है कि आज जनता का समर्थन इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के साथ है।

यह अपने मन की बात कहते हैं, इस बार 140 करोड़ की जनता, भारतीय जनता पार्टी को 140 सीटों पर रोक देगी। मन की बात कोई सुना नहीं चाहता, सब संविधान की बात सुनना चाहते हैं, जो मनमर्जी, आत्म तुष्टिकरण का काम करते हैं, आत्ममुग्ध से प्रसन्न रहते थे, जनता उनको जवाब देने जा रही है। 140 करोड़ जनता भारतीय जनता पार्टी के गैंग को 140 सीटों पर रोक देगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रधान सांसद नॉमिनेशन किया है, काशी को क्योटो, बोलते नहीं हैं। वाराणसी के सांसद ने काशी की क्योटो की तुलना की थी, मगर क्योटो का विजन को धोखा देकर जो क्योटो का विजन दिखाकर जनता का वोट हासिल किए हैं, जनता उनको तरसा देगी, क्योंकि काशी, अभी तक क्योटो नहीं बना है। उन्होंने कहा कि जो आत्म तुष्टीकरण में व्यस्त थे, वह मुस्लिम तुष्टिकरण की बात कह रहे हैं, जो संविधान की बात नहीं करते, वह सबसे बड़े आत्मसंतुष्टि की बात कहते हैं।

बुंदेलखंड को जिसने धोखा दिया हैं, चिकनी चुपड़ी बातों करने वालों ने धोखा दिया, संविधान को खत्म करने का धोखा दिया, जिन्होंने मंदिर धुलवाया उनको बुंदेलखंड की जनता उनको धो देगी।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!