Wednesday, November 18, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

CAA कानून को लेकर एसपी ने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, बोले, अफवाहों पर न दे ध्यान, शांति व्यवस्था बनाने में करें सहयोग

केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसके बाद देश और उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

मंगलवार को इसी को लेकर जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने जालौन नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला, जिन्होंने एसडीएम अतुल कुमार और सीओ रामसिंह के साथ मिलकर संवेदनशील और अति संवेदन तथा मिश्रित आबादी वाले इलाके में फ्लैग मार्च निकाला, साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी, साथ ही सभी नगर वासियों लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, इस दौरान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा अधिकारियों से चर्चा करते हुए

जालौन की पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि यह फ्लैग मार्च नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी को लेकर निकाला गया। साथ सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय लोगों से बात की गई और सभी को समझाया और बताया गया है कि CAA लागू होने से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, इसीलिए कोई भी व्यक्ति डरे न और न ही किसी तरह की अफवाह फैलाई।

वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, इसके अलावा रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है, साथ ही होली का त्यौहार आने वाला है, इसको लेकर ही शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है जिससे कोई भी अराजक तत्व इलाके में किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सके। उन्होंने कहा कि सभी को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी प्रकार का माहौल खराब न किया जा सके। वही संवेदन और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष तौर पर सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!