Sunday, September 20, 2026

भाई के साथ छटी के कार्ड बांटकर वापिस लौट रहे शिक्षामित्र की बाइक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में गई जान, भाई घायल

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा की है। बताया गया कि सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम खड़गुई दिवारा निवासी रमेश बाबू 58 वर्ष गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है और वह अपने परिवार के साथ उरई के चुर्खी बाईपास पर मकान बना कर रह रहे है, उनके परिवार में छठी कार्यक्रम होने की वजह से वह रविवार को अपने छोटे भाई सुरेश बाबू (45 वर्ष) के साथ कार्ड बांटने के लिए जालौन गए थे, जहां से रात तकरीबन 8 बजे दोनों भाई रमेश बाबू और सुरेश बाबू मोटरसाइकिल से जब वापस उरई लौट रहे थे, तभी ग्राम प्रतापपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में राहगीरों ने इस हादसे को देखा, दोनों भाइयों को एंबुलेंस की मदद से उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां शिक्षामित्र रमेश बाबू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत नाजुक होने पर सुरेश बाबू को झांसी रेफर कर दिया गया। वही इस घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया, वहीं जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!