Friday, September 25, 2026

जालौन में महिला सिपाही के साथ थाने में रेप, साथ में तैनात सिपाही ने वारदात को दिया अंजाम, मामला दर्ज

जालौन में रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही के साथ उसी के साथ तैनात सिपाही ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला सिपाही ने इस घटना के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी, इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला नदीगांव थाना का है। इस थाने में तैनात एक महिला सिपाही के साथ रेप हुआ है। जिसके साथ थाने में ही तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह ने रेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेप का मुकदमा पंजीकृत किया गया। महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ तैनात रहे सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, जब भी इस घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी, मगर आरोपी सिपाही कर्मवीर के स्थानांतरण होने पर घटना की शिकायत पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को बताई, जिसके बाद महिला सिपाही की शिकायत पर नदीगांव थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

बताया गया कि वर्तमान में आरोपी सिपाही कर्मवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है। जिस सिपाही कर्मवीर सिंह पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है वह शादीशुदा और बीते दिनों नदीगांव थाने में तैनात था, जहां उसने महिला सिपाही के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। वही इस घटना के बाद पूरे पुलिस महक में हड़कंप मचा हुआ है, साथ ही पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!