Thursday, September 24, 2026

रेलमंत्रालय ने उरई और एट स्टेशन को दी नई सौगात, तीन नई ट्रेनों का दोनों स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जालौन लोकसभा क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने उरई स्टेशन और एट स्टेशन पर न रुकने वाली तीन तीन नई ट्रेनों का ठहराव कर दिया है, जिससे जालौन लोकसभा और आस पास के लोगों के लिए उज्जैन, वाराणसी, दरभंगा, गांधीनगर, भोपाल, ग्वालियर, बरौनी सहित लंबी दूरी की स्थानों के लिए कानपुर या झांसी रेलवे स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के प्रयास से लंबी दूरी की तीन नई ट्रेनों का स्टॉपेज उरई स्टेशन और एट स्टेशन हो जाने से लोगों को सुविधा मिलनी शुरू हो गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने वाराणसी उज्जैन महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया।

बता दे कि लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी कि उज्जैन, वाराणसी, गांधीनगर के लिए उरई रेलवे स्टेशन से कोई सीधी ट्रेन न होने साथ ही एट स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेन जिसमें मुंबई, बरौनी, ग्वालियर, दरभंगा अयोध्या और अहमदाबाद के लिए जाने वाले के लिए स्टॉपेज न होने से यात्रियों को यात्रा के लिए झांसी या कानपुर रेलवे स्टेशनों पर जाना पड़ता है, इन ट्रेनों स्टॉपेज के लिए क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा से कई बार लोग मांग कर चुके थे, जिन्होंने रेल मंत्रालय से इन ट्रेनों के स्टॉपेज का आश्वासन दिया था।

इसके बाद रेल मंत्रालय ने उरई और एट स्टेशनों पर तीन-तीन ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दे दी, जिसके बाद सोमवार देर शाम को उरई रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाने से अब लंबी दूरी की ट्रेनों का रुकना शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को अब अपने गंतव्य तक जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही वह दिल्ली तक सीधी ट्रेन के लिए भी प्रयास करेंगे।

इस दौरान उन्होंने उज्जैन से बनारस जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस के उरई स्टेशन पर ठहराव होने पर उरई रेलवे स्टेशन पर आई काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना बनारस के लिए रवाना किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उरई स्टेशन पर तीन नई ट्रेन जिसमें काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ भोपाल एक्सप्रेस और वाराणसी गांधीनगर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाने से लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि एट और मोंठ रेलवे स्टेशन पर भी ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है, जिससे आस पास के क्षेत्र के लोगों को अब सीधी ट्रेन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और छात्र छात्राओं को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा कि जल्दी ही दिल्ली तक की भी सीधी ट्रेन लोगों को मिल सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!