Monday, August 24, 2026

उरई पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, दूसरे राज्यों से मंगाते थे गांजा

spot_img

जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

सीओ सिटी अर्चना सिंह के अनुसार, उरई कोतवाली पुलिस रूटीन चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम राजपूत उर्फ सत्यम खेड़ा (निवासी खेड़ा शिलाजीत, थाना जरिया, हमीरपुर) और अनमोल श्रीवास (निवासी ग्राम खरका, थाना डकोर, जालौन) के रूप में हुई है। अनमोल वर्तमान में उरई के मोहल्ला इंद्रानगर तुफैलपुरवा में रह रहा था।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अन्य राज्यों से गांजा मंगाकर बुंदेलखंड क्षेत्र में इसकी तस्करी करते थे। मांग के अनुसार वे गांजे की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही धारा 303(2) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!