Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

पुलिस आरक्षी के अभ्यर्थियों को लेकर बांदा जा रही उरई डिपो की बस हमीरपुर-बांदा के बीच में हुई खराब, अभ्यर्थियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 5 दिन तक कराई जानी है, जिसको लेकर प्रदेश के 67 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को सुविधा से पहुंचाने के लिए यूपी सरकार द्वारा रोडवेज बसों का नि:शुल्क संचालन किया जा रहा है, अभ्यर्थियों को अपने जनपद से दूसरे जनपद परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मगर यूपी सरकार की खस्ता हाल रोडवेज बसों के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कारण अभ्यर्थियों ने खस्ताहाल रोडवेज बसों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है, साथ ही योगी सरकार से गुहार लगाई है कि अभ्यर्थियों के लिए सही से बस चलाई जाए, जिससे वह समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें।

बस के ठीक होने का इंतेजार करते अभ्यर्थी

पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर खस्ताहाल रोडवेज बस का वीडियो वायरल करते हुए बताया कि उरई डिपो की एक रोडवेज बस UP 77 T 9803 उरई से बांदा जनपद के लिए जा रही थी, जिसमें पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी उरई से बांदा जनपद में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे, जैसे ही बस हमीरपुर जनपद और बांदा जनपद के शिकोला जसपुरा रोड पर पहुंची, तभी बस का टायर फट गया, जिस कारण बस सड़क पर किनारे खड़ी हो गई, रोडवेज बस में अतिरिक्त स्टेपनी न होने के कारण यात्रियों को उस बस से उतरना पड़ा, इतना ही नहीं उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान उसमें सवार पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार की खस्ता हाल रोडवेज बस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, साथ ही अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है, कि कम अंतराल पर आगे पीछे बसों को चलाया जाए, जिससे बस खराब होने पर दूसरी बस से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच सकें और वह अपनी अच्छी तरह से परीक्षा दे सकें।

टायर फटने के बाद सड़क पर खड़ी उरई डिपो की बस

अभ्यर्थियों ने वायरल वीडियो में यही भी बताया कि वह अपनी मेहनत से वर्षों से तैयारी कर रहे हैं, मगर बसों का परिवहन सही न होने के कारण और खस्ताहाल बस होने के कारण यदि वह समय से परीक्षा देने नहीं पहुंच पाएंगे तो उनकी सारी मेहनत खराब हो जाएगी।

इस मामले में उरई डिपो के प्रभारी एआरएम (सीनियर फोरमैन) रामजी तिवारी ने बताया कि सुबह बांदा के लिए बस निकली थी जिसमें अभ्यर्थी बैठे हुए थे बस का टायर फट जाने के कारण तत्काल ड्राइवर और कंडक्टर ने पास में ही टायर को बनवाया और समय से पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचाया, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने कहा कि सभी बस चालक और कंडक्टर को निर्देश दिए गए हैं, कि ऐसी स्थिति में तत्काल सूचना दें, जिससे दूसरी बस की व्यवस्था कराई जा सके और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचा जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!