Monday, August 24, 2026

पुलिस आरक्षी परीक्षा:- तीसरे दिन अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मिल पा रहा प्रवेश, जालौन में दो दिन में 3962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

spot_img

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का रविवार को तीसरा दिन हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को कराया जा रहा है, परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा के बाद ही कक्षा में प्रवेश मिल रहा है, तीसरे दिन जालौन में 13 परीक्षा केंद्र पर 7344 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, इस बीच कड़ी सुरक्षा के बीच ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। जो अभ्यर्थी हाथ में कलावा, राखी का धागा और जो गले में ताबीज धागा पहने हुए हैं, उनका कलावा और धागा कटवाकर ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है, साथ ही महिला अभ्यर्थी के जूड़ा, चिमटी आदि को खुलवाने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल पा रहा है। वही पहले दो दिन की परीक्षा की बात की जाए तो जालौन के 13 परीक्षा केंद्रों पर 3962 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्रों पर नहीं पहुंचे।

बता दे कि पहले और दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस आरक्षी अभ्यर्थी परीक्षा संपन्न कराई गई। जालौन में पहले दिन 2101 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी, जबकि दूसरे दिन 1861 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। तीसरे दिन जालौन में 13 परीक्षा केंद्र पर दोनों फलियां में 7344 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार लगातार केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।

वही त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है, पहले गेट पर उनके प्रवेश पत्र की जांच हो रही है, हाथों में बंधे कलावा, गले में पहने धागे को कटवाया जा रहा है, उसके बाद उनकी बायोमेट्रिक फोटो खींची जा रही है, बाद में मेटल डिटेक्टर से चैकिंग हो रही है, तभी अभ्यर्थियों को कक्षा में प्रवेश मिल पा रहा है, वही नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है, जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!