Tuesday, August 25, 2026

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बिना सूचना दिये शव की यमुना में किया प्रवाहित, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

spot_img

जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद ससुरालीजनों ने नवविवाहिता के शव को बिना मायके वालों और पुलिस को सूचित किए यमुना में प्रवाहित कर दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही महिला के मायके वालों को हुई वह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद ससुराल के लोग फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए यमुना में देर रात जाल बिछाते हुए नव विवाहिता के शव को यमुना से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही मायके वालों की शिकायत पर ससुरालीजनों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बघावली का है। यहां के रहने वाले केशव सिंह राजपूत का कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र पड़ियाना ग्राम की रहने वाली दीक्षा से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों की जिद के कारण दोनों के परिजनों ने केशव सिंह और दीक्षा की शादी 6 अक्टूबर 2023 को आपसी सहमति के बाद कर दी थी, मगर शादी के 6 माह बाद ही दीक्षा ने गुरुवार को संदिग्ध हालत में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

वहीं ससुरालीजनों ने गुरुवार को ही मायके वालों और पुलिस को इस घटना के बारे में अवगत नहीं कराया और बिना सूचना दिए ही उसके शव का अंतिम संस्कार न करते हुए यमुना में प्रवाहित कर दिया। गांव के लोगों ने नव विवाहित दीक्षा के मायके वालों को इस बारे में अवगत कराया, रात के वक्त ही दीक्षा की मां अपने अन्य परिजनों के साथ उसके ससुराल पहुंची और उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में अवगत कराते हुए ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

जैसे ही ससुरालीजनों को यह पता चला कि दीक्षा की मां ने पुलिस से शिकायत की है, वैसे ही दीक्षा का पति केशव सिंह पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने गांव वालों की मदद से उस जगह यमुना नदी में जाल बिछवाया, जहां दीक्षा के शव को प्रवाहित किया था, कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने दीक्षा के शव को बरामद कर लिया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही दीक्षा की मां ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया, जिससे वह आत्महत्या लगे। वहीं पुलिस ने जांच करते हुए ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

इस मामले में जालौन के क्षेत्राधिकारी राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल ससुराली जनों की तलाश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!