Saturday, September 19, 2026

जालौन में सब्जी की दुकान में घुसी दूध भरी लोडर, हादसे में देवर की मौत, भाभी घायल, घटना सीसीटीवी में कैद

जालौन में शुक्रवार को दूध लेकर जा रही एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुस गई, जिससे वहां बैठे एक सब्जी विक्रेता मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग गया। वही घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने लोडर के नीचे फंसे दुकानदार और उसकी भाभी को बाहर निकाला, साथ ही अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने देवर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी भाभी की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद लोडर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी, साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घटना सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दमरास की है। इस गांव के रहने वाले रामकिशोर की 55 वर्षीय पत्नी शिवकली अपने देवर संतोष (58 वर्ष) पुत्र रामसेवक के साथ शुक्रवार सुबह रोज की भांति अपनी सब्जी की दुकान लगाकर आग से दुकान के बाहर आग से ताप रही थी, उसी दौरान नियामतपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही दूध से भरी एक लोडर अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुस गई, जिसकी चपेट में शिवकली और उसका देवर आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वही घटना होते ही चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग गया, वही इस हादसे को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद लोडर के नीचे फंसे संतोष और उसकी भाभी शिवकली को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर द्वारा संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी भाभी शिवकली की हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही हादसे की सूचना मिलते ही सिरसा कलार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने लोडर को कब्जे में ले लिया, साथ ही गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सिरसा कलार थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि CCTV में यह घटना कैद हुई उसके आधार पर हादसे करने वाले चालक को खोजा जा रहा है, साथ ही लोडर को थाने में खड़ा कर दिया गया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!