Monday, August 24, 2026

पुताई के दौरान मजदूर दूसरी मंजिल से गिरा, हुई मौत

spot_img

जालौन के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में एक दुखद घटना सामने आई है। उरई कोतवाली के मोहल्ला नया रामनगर अजनारी रोड निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुताई के दौरान दूसरी मंजिल से गिर गया।

घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। दिनेश अपने मामा के बेटे संदीप के साथ स्कूल में पुताई का काम कर रहा था। भवन की पुताई का आखिरी काम चल रहा था। दिनेश दूसरी मंजिल पर रेलिंग की पुताई के लिए छज्जे पर उतर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा।

घायल दिनेश को संदीप, स्कूल लेखाकार रचना और वार्डेन रेवती कुमारी तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गईं। कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी कोमल और सात वर्षीय बेटी कुमकुम का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के भाई उदयभान ने बताया कि वह उरई में संदीप के साथ रहता था। उसकी पत्नी इस समय मायके गई हुई थी।

ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!