Tuesday, August 25, 2026

पंजाब के भटिंडा में भारतीय सेना में तैनात जालौन के जवान की हार्ट अटैक से मौत, कल होगा अंतिम संस्कार

spot_img

भारतीय सेना में तैनात जालौन के एक जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पढ़ने से मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही उसके पैतृक घर पहुंची, घर में कोहराम मच गया। सूचना सुनते ही आस पड़ोस के लोग भी उसके घर पहुंचे, जिन्होंने जवान के परिजनों को समझा बुझाकर ढांढस बंधा रहे है। वही जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को उसके पैतृक गांव मदारीपुर पहुंचेगा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के जवान मिलकर राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार करेंगे।

बता दे कि जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर ग्राम के रहने वाले छक्की लाल का पुत्र हरी सिंह भारतीय सेना में तैनात था और उसकी डयूटी वर्तमान में पंजाब राज्य के भटिंडा में थी, जहां सोमवार को ड्यटी के दौरान उसको हार्ट अटेक आ गया, जिससे उनकी हालात विगड़ गयी। सेना के जवानों द्वारा हरी सिंह को तत्काल चिकित्सा के लिए आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, यह सूचना दूरभाष के माध्यम से उनके पैतृक गांव मदारीपुर दी गयी। सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिवार के लोगों के साथ पूरे गांव के लोग हरी सिंह के परिजनों को धीरज दिलाने पहुंच गए। वही जवान के पार्थिव शरीर को बुधवार को उसके पैतृक गांव मदारीपुर लाया जाएगा, जहां सुबह प्रशासन व जवानों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई जी जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!