Thursday, November 5, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

मतदाता जागरूकता रैली के नाम पर अश्लील डांस, प्रशासन व शिक्षा विभाग ने किन्नर समाज के साथ निकाली थी जागरूकता रैली

जालौन में 20 मई को लोकसभा चुनाव सीट के लिए वोटिंग होनी है, जिसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता रैली निकाली जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बूथों पर लाया जा सके और मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। मगर मतदाताओं को जागरूक करने के नाम पर रैली में असली डांस किया जा रहा है, जिससे मतदाताओं को वोटिंग के लिए रिझाया जा सके, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जागरूकता रैली में अश्लील डांस का वायरल वीडियो जालौन के उरई शहर का है। यहां जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किन्नर समाज (थर्ड जेंडर) के साथ मिलकर मंगलवार शाम को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। किन्नर समाज के साथ प्रशासन द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को माध्यमिक शिक्षा कार्यालय से सदर एसडीएम आरती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के टाउन हॉल से होते हुए उरई स्टेशन तक निकाली गई, इस दौरान किन्नर समाज द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया, साथ ही 20 में को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथों पर मतदान करने की अपील की गई।

लेकिन किन्नर समाज द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए अश्लील डांस भी किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जागरूकता रैली के दौरान किन्नर समाज के लोग जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के सामने ही लगातार अश्लील डांस करते रहे, मगर किसी भी अधिकारी ने किन्नर समाज के लोगों को रोकने से मना नहीं किया, किन्नर समाज के लोगों का अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!