Monday, August 24, 2026

जालौन में खाद्य विभाग ने मारा खोया और दूध भट्टी पर छापा, मिलावटी 200 किलो खोया व 100 लीटर दूध किया जब्त, नमूना लेकर कराया नष्ट

spot_img

जालौन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नदीगांव थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिली है, दीपावली के पहले बाजारों में नकली खोया और दूध बनाने वाली भट्टी कर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में खराब खोया और दूध को बरामद किया है। इस दौरान खाद विभाग ने खोया और दूध का नमूना भरते हुए उसे तालाब में फिकवाकर नष्ट कराया, साथ ही भट्टी का संचालन करने वालों पर कार्रवाई की है।

बता दे कि दीपावली पर लोगों को सही खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किए गए, इसी पर जालौन के खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ जतिन कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर मंगलवार को नदीगांव थाना के प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी और उनकी टीम के साथ मिलकर रंजीत का डेरा में छापा मारा, जहां पर राघवेंद्र पुत्र अतर सिंह, सुरेश यादव पुत्र भगवान सिंह, सुरेंद्र पुत्र भगवान दास द्वारा अलग-अलग जगह भट्टी लगाकर खराब खाया का निर्माण किया जा रहा था, खाद्य विभाग की इस छापेमारी को देखते हुए भट्टी पर नकली खोया और दूध बनाने वालों में हड़कंप मच गया और वह भट्टी को छोड़कर भाग गए, जिस पर खाद्य विभाग द्वारा मौके से नकली खोवा और दूध का नमूना संग्रह किया साथ ही जांच के लिए लैब में भेज दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर नकली खोवा और दूध को तालाब में फिकवाकर का नष्ट कराया।

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ जतिन कुमार ने बताया कि रंजीत का डेरा में छापेमारी के दौरान 200 किलो मिलावटी खोया तथा 100 लीटर दूध बरामद हुआ, जिसको नष्ट कराया गया, साथ ही सैंपल भी लिया गया, इस दौरान भागने वाले लोगों खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!