Tuesday, August 25, 2026

जालौन में ऑनर किलिंग, बहिन के चरित्र को लेकर सगे भाइयों ने जीजा के साथ मिलकर कर दी हत्या, सगे भाई गिरफ्तार

spot_img

जालौन में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां दो सगे भाइयों ने चरित्र खराब होने पर अपनी बहिन की बेरहमी से हत्या कर दी, साथ ही उसके शव को नहर में फेंक दिया, इसमें दोनों भाइयों का साथ बहिन के पति ने दिया। इस ऑनर किलिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है, साथ ही महिला की पति की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर को जालौन कोतवाली के अंतर्गत आने वाली खजुरी नहर की झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी, जिसकी शिनाख्त ज्योति पत्नी अमित निवासी नारो भास्कर के रूप में की गई थी, जिसकी सूचना खजूरी प्रधान द्वारा दी गई थी, सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए खुलासे के लिए जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पटेल के साथ एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया था। सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा जालौन कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया।

ज्योति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे भाई राम प्रकाश तथा जितेंद्र उर्फ जीतू बेलदार पुत्रगण स्वर्गीय मानसिंह निवासी मोहल्ला उमरार खेड़ा उरई तथा उसके पति अमित निवासी नारो भास्कर ने की है, जिसमें पुलिस ने राम प्रकाश और जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार का लिया है जिनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक बांका, मृतिका का मोबाइल और एक ऑटो जिसमें ले जाकर ज्योति की हत्या की गई थी उसे बरामद कर लिया है। वही महिला के पति अमित की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।

इस खुलासे के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 7/8 दिसंबर की रात्रि को ज्योति का भाई रामप्रकाश, जितेंद्र और उसका पति अमित ऑटो UP 92 HT 9 52 से लेकर जा रहे थे इस दौरान उसकी बांका से हमला करते हुए हत्या कर दी, साथ ही लाश को नहर में फेंक दिया था।

हत्या का मुख्य कारण महिला का दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर और उसके साथ भाग जाना था, जिससे आहत होकर दोनों सगे भाइयों ने अपने बहिन के पति के साथ मिलकर की। फिलहाल इस मामले में दोनों सगे भाइयों को जेल भेजा जा रहा है उन्होंने बताया कि रामप्रकाश के खिलाफ 11 आपराधिक मामले जालौन की अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, वही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!