Saturday, October 17, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

जालौन में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में दोहरे हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर युवक ने दोनों की बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर मौजूद रहा, इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई गांव में हड़कंप मच गया और जघन्य हत्याकांड की जानकारी तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी की है। यहां के रहने वाले कुंवर सिंह ने अपनी पत्नी आरती उम्र 32 वर्ष और उसके प्रेमी छविनाथ उर्फ छ्क्की उम्र 40 वर्ष निवासी टिकावली की कुल्हाड़ी से कटकर बेरहमी से हत्या कर दी इस वारदात को देर रात को अंजाम दिया।

मृतक आरती

बताया गया है कि कुंवर सिंह किसी काम से बाहर गया हुआ था इसी दौरान आरती ने टिकवाली गांव के रहने वाले प्रेमी छविनाथ उर्फ छक्की ठाकुर को बुला लिया, रात में जब आरती का पति कुंवर सिंह पहुंचा और उसने अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में एक साथ देखा तो वह बेकाबू हो गया और उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से एकाएक हमला करके दोनों को मौत के घाट उतार दिया, शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड को देखा इलाके में सनसनी फैल गई, वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर मौजूद रहा वह भागा नहीं और दोनों की लाशों के पास ही खड़ा रहा।  अभी ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस के साथ जालौन की क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि थाना सिरसा कलार के ग्राम टिकरी में एक युवक ने अपनी पत्नी व एक व्यक्ति की हत्या कर देने की सूचना पर थाना सिरसा कलार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, एवं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!