Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

जालौन में 5952 अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर देंगे पीसीएस की परीक्षा, नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ कराई जा रही है। जिसको लेकर जालौन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जालौन में यह परीक्षा 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें 5952 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य 15 केंद्र सीसीटीवी कैमरा से लैस रहेंगे, जिससे सभी परीक्षार्थियों पर निगरानी रखी जा सके। वही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे, जिससे नकल माफिया पर नकेल कस सके।

इस परीक्षा के बारे में जालौन के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के उरई, जालौन और आटा में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें उरई में 12 केंद्र जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, अचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, गांधी महाविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि जालौन में छत्रसाल इंटर कॉलेज और जालौन बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बेनी माधव तिवारी इंटर कॉलेज आटा में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी परीक्षा केदो पर 5952 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसके लिए 15 सहायक केंद्र व्यवस्थापक, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 3 रिजर्व सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रशासन, 3 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट और 3 रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, इसके अलावा 15 केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए है।

उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे निगरानी रखी जाएगी, वही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

एडीएम ने बताया कि 22 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा दो-दो घंटे की होगी, प्रथम सत्र में यह परीक्षा 9:30 बजे से 11:30 तक और द्वितीय सत्र में यह परीक्षा 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे वह अपने परीक्षा केंद्रों पर फ्लेक्स बोर्ड को देखते हुए पहुंच सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!