Tuesday, August 25, 2026

हरदोई में पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, हादसे में महिला सिपाही की मौत, दरोगा और दो सिपाही घायल

spot_img

यूपी के हरदोई जनपद में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां पुलिस चौकी की सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, इस हादसे में एक महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि जीप में सवार दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। महिला सिपाही और दरोगा न्यायालय में एक किशोरी के बयान दर्ज कराने आए थे और सरकारी जीप से थाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल दरोगा और सिपाहियों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हरदोई जनपद के थाना कासिमपुर इलाके के गौसगंज कासिमपुर मार्ग पर रानी फूड कैफे के पास की है। बताया गया कि दरोगा प्रणवीर सिंह और महिला आरक्षी शशि सिंह एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में न्यायालय में पीड़िता के बयान कराने आए थे। न्यायालय से दोनों पुलिस चौकी गौसगंज पहुंचे, जहां से दरोगा प्रणवीर सिंह, महिला आरक्षी शशि सिंह, आरक्षी शुभम यादव और मनोज कुमार पुलिस चौकी की सरकारी जीप से थाना कासिमपुर जा रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे तालाब के पास पुलिस जीप अनियंत्रित हो गई जिससे तालाब में जीप गिर गई। हादसे में महिला आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा, दो सिपाही घायल हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोगों की मदद से दरोगा और दो सिपाहियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी संडीला भिजवाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला आरक्षी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!