Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

महिला अगर फर्जी शिकायत करती है तो उसके खिलाफ भी होगी कार्रवाई:- अनुपमा सिंह लोधी, सदस्य महिला आयोग

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी बुधवार को जालौन के उरई पहुंची, जहां उन्होंने उरई कलेक्ट्रेट में बने सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुना, इस दौरान उनके समक्ष 12 महिलाओं द्वारा अपनी समस्या रखी गई, इन समस्याओं को सुनते हुए महिला आयोग की सदस्य ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका मौके पर जाकर निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कोई भी महिला फर्जी शिकायत लेकर आती है और जांच में शिकायत फर्जी पाई जाती है, तो उस महिला के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उरई के कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से संबंधित सुनवाई करते हुए महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने उपस्थित क्षेत्राधिकारी उरई उमेश कुमार पांडेय, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी पूनम सिंह, रेंडर थाना प्रभारी नीलम सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जिन महिलाओं की शिकायत है उनके समीक्षाएं उनको गंभीरता से लें साथ ही मौके पर जाकर निरीक्षण करें, जिससे किसी भी महिला फरियादी को बार-बार न आना पड़े।

वहीं उनके समक्ष 12 शिकायत आई थी, जिसमें दहेज उत्पीड़न, जमीन संबंधित शिकायतें थीं, जिनको संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफर करते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायतें आती हैं उनको गंभीरता से लिया जाता है ,साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई भी महिला फर्जी शिकायत करती है और जांच में शिकायत गलत पाई जाती है, तो उसे महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उन्होंने अस्पतालों में आए दिन गर्भवती महिलाओं को इलाज न देकर उन्हें रेफर करने के मामले पर कहा कि उनके संज्ञान में शिकायत आई हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!