Friday, September 25, 2026

आचार संहिता लगते ही राजनैतिक दलों के होर्डिंग पोस्टर हटने हुए शुरू

चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद पूरे देश में आचार संहिता लग गई है आचार संहिता लगते ही जालौन के उरई में नगर पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे और चौराहों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिग बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया हैं, 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक दालों के होर्डिंग बैनर पोस्टर हटाने के निर्देश हैं।

बता दे कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा, जिसमें जालौन में पांचवें चरण में 20 मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 29 अप्रैल को चौथे चरण में जालौन में वोट डाले गए थे।

आचार संहिता लागू होते ही उरई के अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, टाउन हॉल एरिया, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, घंटाघर, जिला परिषद सहित अलग-अलग इलाकों में नगर पालिका द्वारा टीमें गठित की गई, जिसके बाद से नगर पालिका की सभी सरकारी और राजनीतिक दलों के होर्डिंग पोस्टर बैनर हटाने का काम पालिका प्रशासन ने शुरू कर दिया, इसके अलावा दीवारों की भी पुताई शुरू कर दी गई है, जिससे किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार न हो सके, केवल परमिशन लेने वालों को ही होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और बाल पेंटिंग का अधिकार मिलेगा, इसके अलावा अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!